Advertisement

अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रारंभिक चरण में 16 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

सोनपुर स्टेशन के कायाकल्प पर खर्च होंगे 23.73 करोड़ रुपए

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। आजादी के अमृत काल में यात्री सुविधाओं को नया आयाम देने के लिए पूर्व मध्य रेल के हद में सोनपुर रेल मंडल में कायाकल्प की योजना हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रारंभिक चरण में सोनपुर मंडल के 16 स्टेशनों का चयन किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत स्टेशन का दीर्घकालिक दृष्टिकोण से विकास कर कायाकल्प किया जाएगा। इनमें सारण जिला के हद में सोनपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प पर 23.73 करोड़ रुपए और दिघवारा स्टेशन पर 05.4 करोड़ खर्च होंगे।

इस संबंध में सोनपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रंजीत कुमार ने 2 जनवरी को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित सभी स्टेशनों पर आधुनिक स्टेशन परिक्षेत्र, उन्नत स्टेशन पहुंच पथ, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, रैंप, लिफ्ट, एस्केलेटर, उच्च स्तरीय प्लेटफार्म पदयात्रियों हेतु विशेष मार्ग, उन्नत प्लेटफार्म शेड और सतह, व्यापक ऊपर गामी पथ इत्यादि की सुविधा रहेगी।

पीआरओ के अनुसार इस योजना के तहत वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्टेशन के कायाकल्प पर 31.73 करोड़ रुपए एवं भगवानपुर स्टेशन के कायाकल्प में 05.52 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सोनपुर मंडल के अंतर्गत निम्न स्टेशनो का प्रारंभिक चरण में किया जाएगा कायाकल्प

पीआरओ के अनुसार रेल मंडल के सोनपुर में 23.73 करोड़, दिघवारा में 05.4 करोड़, हाजीपुर में 31.73 करोड़, भगवानपुर में 05.52 करोड़, मुजफ्फरपुर में 446.81 करोड़, रामदयालु नगर में 12.94 करोड़, ढोली में 10.92 करोड़, दलसिंह सराय में 19.61 करोड़, शाहपुर पटोरी में 07.15 करोड़, आदि।

लखिमीनिया में 15.92 करोड़, साहिबपुर कमाल में 05.53 करोड़, खगड़िया में 32.96 करोड़, मानसी में 20.77 करोड़, महेशखुट में 05.92 करोड़, नौगछिया में 22.71 करोड़ एवं काढ़ागोला रोड स्टेशन में 15.52 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *