एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। लालू यादव के तर्ज़ पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का षड़यंत्र कर रहे हैं।
उपरोक्त बातें 2 जनवरी को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व् झारखंड-छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय शंकर नायक ने गांडेय विधायक सरफराज अहमद द्वारा विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता एवं राजनीतिक संकट खड़ा होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को यह एहसास हो गया है कि उनके द्वारा किए गए कर्मों की सजा के रूप में अब भुगतना तय है। वे भी अब जेल से ही सरकार चलाने की सोंच कर अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का खेल खेल रहे हैं।
संभवत: ऐसा लगता है कि 3 जनवरी को इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक में नये विधायक दल के नेता का नाम की घोषणा कर दी जाए तो यह कोई आश्चर्य की बात नही होगी।
नायक ने कहा कि यह हेमंत सोरेन का दुर्भाग्य है कि जिस झारखंड की जनता ने भाजपा के मुँह से सत्ता छिनकर हेमंत को आशा और विश्वास के साथ पूर्ण बहुमत देकर आस्था व्यक्त किया था मगर उस आस्था एंव भावना के साथ हेमंत सोरेन ने खिलवाड़ कर भारतीय जनता पार्टी के लूट नीति के राह पर चलने का काम किया और वे ऐसे कॉकस में फंस गए जहां सिर्फ लूट, खसोट, भ्रष्टाचार करने की नीति ही बनती थी। परिणाम यह हुआ कि सीएम सोरेन इस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसते चले गए। परिणाम आज सबके सामने है।
नायक ने कहा कि अगर महिला को ही मुख्यमंत्री बनना है तो जेएमएम के विधायक अपनी अंतर्मन की आवाज सुने और झारखंड आंदोलनकारी की पत्नी जोबा मांझी एवं सीता सोरेन को ही मुख्यमंत्री बनाने का दबाव बनाएं, ताकि झारखंड के आंदोलनकारी रहे वीर शहीद देवेंद्र मांझी एवं आंदोलनकारी दुर्गा सोरेन की आत्मा को शांति मिल सके और उनके देखे गए सपने पूरा हो सके।
![]()













Leave a Reply