Advertisement

नये साल के आगमन व् पुराने वर्ष की विदाई को लेकर समारोह आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नूतन वर्ष 2024 के आगमन और 2023 की खूबसूरत विदाई का जश्न बोकारो जिला के हद में लगभग सभी प्रमुख जगहों पर रहिवासियों द्वारा पूरी रात मनाया गया।

इस अवसर पर बीते 31 दिसंबर की देर रात्रि रहिवासियों ने अपने घर व् सार्वजनिक जगहों पर नए वर्ष के आगमन और पुराने वर्ष की विदाई की तैयारी की थी। इस अवसर पर समारोह स्थलों को पूरी तरह से रंगीन बल्ब, झालर, रंग बिरंगी बैलून और तरह-तरह के लाइट की व्यवस्था से जगमग किया गया।

समारोह की तैयारी कर रहे उत्साही जनों ने पूरी तरह से केक व् व्यंजन की व्यवस्था की थी। जैसे ही रात्रि की 12 बजा कि उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया और एक दूसरे को केक खिलाएं। जिसमें लोगों में नववर्ष की स्वागत और पुराने वर्ष की विदाई का पूरा अच्छा खासा जोश उत्साह देखा गया। साथ ही नव वर्ष की मंगलमय कामना के लिए उपस्थित तमाम जनों ने एक दूसरों को बधाई दी।

इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट शिविर क्रमांक एक में स्थानीय रहिवासियों द्वारा समारोह आयोजित कि वर्ष 2023 को बिदाई देते हुए नये साल 2024 का स्वागत केक काटकर किया। यह रहिवासी मंदिर में भी पहुंच कर नए वर्ष की स्वागत के लिए भगवान से प्रार्थना की।

इस अवसर पर पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा सहित मीरा देवी, चंद्रलेखा देवी, पूनम सिन्हा, कंचन श्रीवास्तव, सुनीता सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, जसू श्रीवास्तव, रतन कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, मिक्की विश्वनाथन, गोपाल जी विश्वनाथन, शालिनी सिन्हा, विभा सिन्हा, नेहा सिन्हा, मुक्ति सिन्हा, आदि।

जिम्मी वेंकटरमन, रिथि विश्वनाथन, संगीता सिन्हा, जया देवी, अनिता देवी, रोमा सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता देवी, अतुल विवेक, ऋतिक, बिट्टू, स्वयं, कृष, संकेत, शिवम, शैली, श्रुति, बिन्नी, अर्चित, मोहित, लाल बाबु, डुग्गू, मुकेश कुमार सहित कई अन्य रहिवासी महिला पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *