सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में 31 दिसंबर को कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार यहां गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने ग्रामीणों को ठंड से बचाने के लिए वृद्ध एवं गरीब असहाय ग्रामीणों के बीच 150 कंबल वितरण किया। कंबल वितरण से पूर्व वृद्ध एवं गरीब असहाय ग्रामीणों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया गया।

उसके बाद पंचायत भवन में सभी को बुलाकर कंबल वितरण किया। जानकारी के अनुसार कंबल वितरण झारखंड सरकार की ओर से हर पंचायत में किया जाना है। इसी के तहत आज गुवा पश्चिमी पंचायत में कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, वार्ड सदस्य सुमित्रा पूर्ति, जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी तथा समाज सेवी बुलन राय चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply