Advertisement

भाजपा नेता ने महिला मोर्चा अध्यक्ष की पुत्री की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 29 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वीणा देवी की पुत्री की पढ़ाई का खर्च उठाने का ज़िम्मेदारी लिया।

ज्ञात हो कि, महिला नेत्री की पुत्री खुशी कुमारी अनपति देवी सरस्वती शिशु मंदिर फुसरो मे यूकेजी की छात्रा है। इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि बेरमो के जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा पैसे के अभाव में बाधित नहीं होगा।

विदित हो कि भाजपा नेता सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाक़ों में सैकड़ो ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को अपने निजी मद से पढ़ाई का खर्च एवं स्कूल फ़ीस देने का काम कर रहे हैं। कुछ महीने पूर्व सिंह ने बेरमो में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए थें।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनीता देवी, उमा देवी, हुमन देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िला मंत्री बृज किशोर तांती उर्फ रामु तांती, फुसरो मंडल अध्यक्ष चंदन राम, मनोज कुमार, लालमोहन महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *