Advertisement

लगातार धरना प्रदर्शन जारी, मगर सरकार बेखबर-संतोष नायक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला मांग को लेकर 29 दिसंबर को 24वां दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। समाजसेवी मिथुन चन्द्रवंसी, मुखिया पति मुन्ना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार धरना स्थल पर रात्रि सहयोगी के रुप मे आंदोलनकारी संतोष नायक के साथ बिता रहे है। साथ हीं अनिश्चितकालीन धरना को पूर्ण शक्ति प्रदान कर रहे हैं। लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार इस मामले में बेखबर है। उक्त बाते धरना पर बैठे बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक ने कही।

जानकारी के अनुसार बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित संपूर्ण अधिवक्ता गण का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अनिश्चित कालीन धरना को गति प्रदान कर रहे अनुमंडल के पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबिता देवी, जिप सदस्य माला देवी, सुरेन्द्र राज, प्रह्लाद महतो सहित मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवियों, व्यवसायिक वर्ग, संवेदक वर्ग तथा सभी राजनीतिक दल सहित सभी समुदायों का समर्थन मिला रहा है।

धरना स्थल पर सुदामा तिवारी, संजीव कुमार महाराज, ज्ञानी प्रसाद नायक सीपीआई, जीवन राम, नरेश राम महतो, मृणाल कांति देव, अधिवक्ता बासु कुमार डे, अरुण महतो, अरुण प्रसाद प्रजापति, वकील महतो, गुरुदास अड्डी, चतर्भुज नायक सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *