Advertisement

एसडीएम ने कथारा में अवैध तरीका से संचालित स्क्रैप लोहा गोदाम में की छापेमारी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) शैलेश कुमार ने 29 दिसंबर की रात्रि लगभग आठ बजे कथारा मोड़ में अवैध तरीका से संचालित स्क्रेप लोहा गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार इस अभियान में भारी मात्रा में स्क्रेप लोहा बरामद किया गया। इस सम्बंध में एसडीएम शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कथारा मोड़ में अवैध तरीका से लोहे का एक स्क्रेप गोदाम का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उक्त गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहाँ से कई क्विंटल स्क्रेप लोहा बरामद किया गया है।

एसडीएम ने कहा कि बरामद स्क्रेप लोहा के आधार पर बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम के इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध धंधेबाजो में खलबली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *