Advertisement

बोकारो थर्मल में आयोजित माता जागरण में भक्ति गीतों रात भर झूमे श्रोता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विश्व हिंदू परिषद बेरमो, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से बीते 28 दिसंबर की रात्रि बोकारो थर्मल स्थित कार्मल स्कूल समीप मैदान में माँ भगवती जागरण का आयोजन किया गया। भगवती जागरण में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर रातभर श्रोता झूमते रहे।

जानकारी के अनुसार भक्ति गीतों पर आयोजित माता जागरण में धनबाद से आये जय म्यूजिकल ग्रुप के महिला पुरूष कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को रात भर झुमाया।

जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से की गई। इससे पूर्व मां वैष्णो देवी मंदिर से लाया गया ज्योत लाया गया। तत्पश्चात उनकी पूजा आरती हुई एवं माता का जागरण शुरू किया गया।

यहाँ धनबाद से आए कलाकार सुदेश सिंह, सुरभि सिंह एवं कुमारी स्वेता आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी झूमर सज गेले मैया के नगरिया आदि नागपुरी भक्ति गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। यहां पैड प्लेयर सुदेश सिंह ने नृत्य प्रतुत किया, जिसे भी जमकर सराहना मिली।

इस अवसर पर गायिका सुरभी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से माता रानी की एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। रांची से आये कलाकार रविंद्र एंड पार्टी ने भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भ्राता लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत किया।

वही दया एंड पार्टी की ओर से शिव पार्वती की भव्य झांकी प्रस्तुत किया गया। जागरण के अंत में माता तारा रानी की कथा सुनाई गई जिसे सभी श्रोता सुनकर माता रानी से आशीर्वाद लिए। यहां विधिवत आरती की गयी और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सौरभ सिंह, विश्वजीत कुमार, करण, ललित, सौरव बर्णवाल, श्याम शंकर, सूरज महतो, लवली भारती, प्रियंका, वर्षा कुमारी, मोनिका कुमारी, प्रिया कुमारी, अंजलि कुमारी, अनिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *