Advertisement

रंगदारी नहीं दी तो आवास का ताला तोड़ की लूटपाट

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पटेल नगर निवासी मोहम्मद नसरुद्दीन अशरफी ने रंगदारी नहीं देने पर लूटपाट का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार असरफी ने चंद्रपुरा थाना में आवेदन देकर स्थानीय रहिवासी लखन महतो, कर्म महतो, हुलास महतो, गोपाल महतो, अनिल महतो, बनवारी महतो, नुनूचंद महतो सहित 10 अन्य पर 2 लाख रंगदारी मांगने और सामग्री लूट की शिकायत की है। अशरफी ने 8 नामजद सहित 10 लोगो पर आरोप लगाया है।

इस संबंध में भुक्तभोगी अशरफी ने 28 दिसंबर को बताया कि आरोपी ट्रैक्टर से कई हजार ईटा लूट कर ले गए। उन्होंने बताया कि बंदियो स्थित उनके बंद आवास का ताला तोड़कर घर मे रखा लगभग 5 टन छड़, 50 बोरा सीमेंट, 6 ड्राम, 6 कडाही, 4 कुदाल, 2 गैता, 3 सबल सहित ईटो की चोरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी आरोपित हथियार के साथ जान से मारने की नीयत से पहुंचे थे। शिकायतकर्ता अशरफी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *