रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गिरीडीह सांसद तथा गोमियां विधायक ने 28 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के कई जगहों पर योजना का शिलान्यास किया।
जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में सोनपुरा पंचायत में सचिवालय का निर्माण, कसमार प्रखंड मुख्यालय में आवास का निर्माण, उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में चरदिवारी का निर्माण, खुदीबेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण के लिए आधारशीला रखा गया।
शिलान्यास के अवसर पर सांसद ने कहा केंद्र की तमाम योजना झारखंड में चल रहीं है। आयुष्मान कार्ड हो या उज्ज्वला योजना, समृद्धि योजना, सुकन्या योजना चाहे जन वितरण प्रणाली का योजना। सभी केंद्र योजना है। साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना सिक्स लेन, फोरलेन सभी योजना केंद्र कि जो योजना है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय में और विकास होगा।

विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हुआ है। साथ ही गोमियां विधानसभा क्षेत्र का सभी को जानकारी है। कहा कि आज सिर्फ सार्थक सोंच हमलोगो के पास है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में गोमियां विधानसभा क्षेत्र में अन्य कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की उनकी सोंच है।
मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर नायक, हीसीम मुखिया बबिता देवी, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर मुर्मू, पूर्व जिला परिषद सदस्य विमल जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि बनेश्वर महतो, आदि।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजू महतो, सामाजिक कार्यकर्त्ता ईश्वर रजक, मधु कुमार, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो, कपीलेश्वर महतो, कैलाश प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, किशोर शर्मा, उमेश प्रसाद जयसवाल, सोमर महतो, विपिन गोस्वामी, शेखर महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुडू महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply