Advertisement

तेनुघाट में जेल बंदियों का नेत्र जांच कैंप का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित उपकारा में 28 दिसंबर को नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 27 कैदीयों का नेत्र जांच किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त नेत्र जांच कैंप अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 27 बंदियों की नेत्र जांच की गयी। कैंप में अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शंभू कुमार और श्रीनिवास कुमार द्वारा आंख जांच के कैंप में बंदियों की आंख जांच कर सहयोग किया गया। जिसमें लगभग 27 बंदियों ने अपने आँख का जांच करवा कर इसका लाभ उठाया।

आँख जांच के बाद बंदियो ने बताया कि जेल में काफी समय के बाद आंख जांच का कैंप लगाया गया है। जिससे उन्हें काफी खुशी हुई और सभी ने अपने अपने आंख का जांच करवाएं। बंदियों के अनुसार आंखों में हमारी कोई शिकायत नहीं है। कहा कि अगर होती तो त्वरित उसकी जांच कर इलाज करवाया जाता।

इस अवसर पर जेलर नीरज कुमार ने बताया कि बंदियों द्वारा कई बार आंखों की समस्या के बारे में बताया गया था। इसे लेकर जेल अधीक्षक अरुणाभ को जानकारी मिलने के बाद तेनुघाट जेल में नेत्र जांच कैंप लगाया गया हैं। जिसमें बंदियों ने अपने आंखो का जांच करवा कर उसका फायदा उठाया। मौके पर उपस्थित कंपाउंडर संजय मंडल तथा विजय कुमार ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *