Advertisement

अंगवाली में नवजात व् गर्भवती महिला सहित 31 का टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार सीएचसी के अधीनस्थ अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में 28 दिसंबर को जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

बताया जाता हैं कि मेडिकल टीम द्वारा उक्त पंचायतो के कुल 31 नवजात तथा महिलाओं का टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत में काली मंदिर चौक स्थित घासी टोला आंगनबाड़ी केंद्र में 16 एवं दक्षिणी पंचायत के झोपरोटांड़ एवं बारकेंदुआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 15 अर्थात कुल 31 रहिवासियों का टीकाकरण किया गया। दोनो केंद्रों में क्रमशः एएनएम कुमारी बबिता, प्रतिभा कुमारी, सहिया उषा देवी, किरण देवी आदि टीकाकरण कार्य में सक्रिय रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *