Advertisement

महागठबंधन में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा

साभार/ नई दिल्ली। आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार महागठबंधन का दामन लिया। कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस ने कहा कि कुशवाहा को देश की चिंता करते हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

सही वक्त पर सही फैसला कर लेंगे। ये विचारधारा का गठबंधन है। दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर में कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने का एलान किया गया। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव भी मौजूद थे।

इस मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है। देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे सीबीआई, आरबीआई को बचाने की लड़ाई है। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के जनादेश के अपमान किया है। कुशवाहा जी का महागठबंधन में स्वागत है।

जीतन राम मांझी का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये भी पहले एनडीए में थे लेकिन सही फैसला लेते हुए वो अलग हो गए। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठगा है, उन्होंने राज्य को कुछ नहीं दिया। सीएम नीतीश कुमार खुद बताएं कि केंद्र से बिहार को क्या मिला है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *