Advertisement

भजपा-शिवसेना की नीतियों के खिलाफ जनसंघर्ष

पार्टी की जीत का जश्न मनाएंगे कांग्रेसी- माहुलकर

मुश्ताक खान/ मुंबई। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी के हौसले काफी बुलंद हैं। तीन राज्यों की जीत से उत्साहित मुंबई कांग्रेस ने 20 दिसंबर को महाराष्ट्र में तिरंगा फहराने का संकल्प लेने का फैसला किया है। इतना ही नहीं इस अवसर पर भाजपा और शिवसेना की नीतियों के विरोध में जनसंघर्ष यात्रा भी निकाली जाएगी। इस बात का ऐलान दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष हुकुमराज मेहता और वार्ड क्रमांक 155 के पूर्व नगरसेवक एवं मुंबई सचिव राजन माहूलकर ने किया है।

पूर्व नगरसेवक राजन माहूलकर के अनुसार आरसीएफ पुलिस स्टेशन से सटे खड़ी मशीन के मैदान में जीत का जश्न मनाएंगे। इस दौरान अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा और शिवसेना की नीतियों के विरोध में जनसंघर्ष यात्रा भी निकाली जाएगी। माहूलकर ने बताया की जनसंघर्ष यात्रा में महाराष्ट्र कांग्रेस कमिटी के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुंख्यमंत्री अशोक चव्हाण, श्रीमती सोनल पटेल (सचिव, प्रभारी), मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम, पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड, विधायिका वर्षा गायकवाड, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी, विरोधी पक्षनेता रवि राजा, राजन भोसले, प्रवीण नाईक, किशन मिस्त्री आदि नेता शामिल होंगे।

गौरतलब है कि दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष हुकुमराज मेहता और राजन माहूलकर ने कांग्रेस के नेता एवं सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि पार्टी के जीत की जश्न में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। आरसीएफ पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी मशीन के मैदान में शाम करीब 6 बजे जीत का जश्न मनाया जाएगा। इस दिन महाराष्ट्र में तिरंगा फहराने का संकल्प भी लिया जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र व मुंबई प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेता उपस्थित होंगे।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *