Advertisement

धारियाडीह में नारी सम्मान समारोह

एस.पी.सक्सेना/ गिरिडीह (झारखंड)। धारियाडीह के वार्ड क्रमांक 29 में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा ने भाग लिया। ज्ञात हो कि नारी सम्मान सुरक्षा समिति का गठन महिला थाना प्रभारी के द्वारा किया गया है। जिसमें बतौर समिति की अध्यक्षा का प्रभार बबली देवी, सचिव आशा देवी को सौंपा गया है। समिति की सदस्य में गीता देवी, हेमंती देवी, ममता देवी, गुड़िया देवी चिंता देवी आदि महिलाओ को शामिल किया गया है।

समिति का गठन होने से स्थानीय महिलाए काफी खुश थी। नारी सम्मान समारोह के मौके पर उपस्थित महिला थाना प्रभारी को उनके अच्छे कार्यों के लिए माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। यहां उपस्थित महिलाओं ने बताया कि हमलोग पुलिस थाना नही पहुँच सकते थे। आज महिला थाना प्रभारी हमलोगों तक पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रही है। अब हम महिलाएं भी समाज में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी।

थाना प्रभारी विंध्यवासिनी ने बताया कि मेरा अथक प्रयास है कि गिरिडीह की ऐसी महिलाएं जो थाना तक नही पहुंच पा रही है। उनके लिए मैं प्रयास कर रही हूँ कि वैसी महिलाओं के पास पुलिस पहुँचे। इस मुहिम को लेकर वे आज धरियाडीह पहुंची है। यहां मेरे द्वारा नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य की पूर्ति के लिये उक्त समिति का गठन किया है।

जो पूर्व से ही मेरे थाने से चल रहा है। वे हर वार्ड में इस मुहिम को पहुंचाना चाह रही है। यहां की जो भी समस्या है उनका निदान वे प्रमुखता से करेगी चाहे वो जिस भी क्षेत्र की समस्या से जुड़ा हो। इसमे महिलाओं का वे सदैव सहयोग करती रहेगी। कार्यक्रम की सफलता में वार्ड पार्षद शैलेश कुमार, महेंद्र दास, दीपक स्वर्णकार, संतोष सिंह समेत स्थानीय लोगो ने अहम भूमिका निभायी।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *