Advertisement

सिंगबोंगा विकास समिति ने किया कंबल वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा में 3 दिसंबर को सिंगबोंगा विकास समिति बाकल हाटटिंग द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार बड़ाजमदा क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए सिंगबोंगा विकास समिति द्वारा क्षेत्र के 60 वृद्धा और विधवा के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण में समिति के अध्यक्ष गोरा लागुरी, सचिव रूपिन पिंगुआ एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष लागुरी ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते ठंड में क्षेत्र के रहिवासियों की रक्षा हेतु समाज के प्रबुद्ध जनों को आगे आना होगा। कहा कि बढ़ती ठंड गरीब गुरबो के लिए समस्या बनी हुई है। इससे बचाव हेतु ज्यादा से ज्यादा मात्रा में गरीबों को सहयोग की जानी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *