Advertisement

डीएवी तेनुघाट में दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय खेल समारोह का शुभारंभ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 3 दिसंबर को दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय खेल समारोह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ स्कूल की प्राचार्या स्तुति सिंहा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय खेल समारोह का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट स्थित विद्यालय परिसर में चेस और योगा खेल का आयोजन किया गया है। इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय से 184 खिलाड़ी शतरंज और योग प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्राचार्या सिंहा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी।

मौके पर शिक्षक सुधीर कुमार, हलधर महतो, योगेंद्र प्रताप, मुरारी कुमार बरनवाल, राजीव कुमार चौबे, अजय कुमार तिवारी, रकीबुल इस्लाम, मोहम्मद असगर अली, काजल कुमारी बोस, शुभम सहित अन्य कर्मी मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *