Advertisement

उत्कल कराटे स्कूल द्वारा बोकारो थर्मल क्लब में कराटे प्रशिक्षण शिविर

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा की ओर से 3 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में डीवीसी बोकारो थर्मल क्लब में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त शिविर में बोकारो सहित धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ सहित अन्य जिलों से कुल 70 छात्र एवं छात्राओं ने कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यहां कांता, कुमेते आदि तकनीक का प्रशिक्षण मुख्य रूप से दिया गया।

इस संबंध में प्रशिक्षक सह सेंसई महादेव गोप ने बताया कि आगामी 14 से 17 दिसंबर तक चार दिवसीय तेरहवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन उड़ीसा के भुवनेश्वर में किया जा रहा हैं। जिसमें झारखंड से उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा के 70 कराटेकार छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगे।

खास कर बोकारो जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के 30 छात्राएं इस प्रशिक्षण में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने बताया कि आज के प्रशिक्षण शिविर में शामिल छात्र एवं छात्राओं को वैसे सभी तकनीक सिखाया गया जो आयोजित चैंपियनशिप प्रतियोगिता में काम आएंगे।

बताया जाता है कि ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व सेंसई विमल दीप लाल एवं महादेव गोप द्वारा किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर नकुल यादव, पंकज यादव, पायल कुमारी, विक्रम कुमार, सुमित कुमार आदि उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं का चयन भी ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए किया जा रहा हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *