Advertisement

हरिहर क्षेत्र मेला में लगी प्रदर्शनी में मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी

हिंदी और अंग्रेजी में बिक्री हो रही वैदिक गणित की पुस्तकें

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में लगे शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी मेला दर्शकों के बीच शिक्षा की लौ जला रहा है। इस प्रदर्शनी में दिल्ली की पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र में कथाकार एवं उपन्यास कविंद्र रविन्द्र नाथ टैगोर, कथा सम्राट प्रेमचंद, आचार्य पं. रामचंद्र शुक्ल, शरतचंद्र चटोपाध्याय, धर्मवीर भारती सहित सैकड़ों लेखकों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी मेला की सबसे बड़ी खास बात यह है कि शिक्षा विभाग की इस प्रदर्शनी में हिंदी और अंग्रेजी में वैदिक गणित भी उपलब्ध है, जिसकी जमकर बिक्री हो रही है। प्रदर्शनी बुक स्टॉल के ऑनर विक्रेता सुरेंद्र कुमार और प्रतिभाश्री का कहना है कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के आमंत्रण पर वे मेला में आए हैं।

मेला में आना उन्हें अच्छा लग रहा है। उनकी प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक शिक्षाप्रद पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध है। कहा कि मेला के इस प्रदर्शनी में घूमने आनेवाले यात्रियों को शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। छात्र छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए कार्यान्वित योजनाओं को स्वयं अवलोकन कर पर्यटक लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखी पुस्तकों के प्रति उनकी रुचि दिख रही है।

प्रतिभाश्री बताती हैं कि शिक्षा विभाग में वैदिक गणित की हिंदी और अंग्रेजी में अनुवादित, संशोधित पुस्तक बिक्री के लिए उपलब्ध है। राजमणि द्वारा लिखित यह पुस्तक भारत के 1000 से अधिक विद्यालयों में पढ़ाई जा रही है। बताया कि 16 सूत्रों पर आधारित यह पुस्तक कक्षा एक से प्रतियोगी परीक्षाओं तक के लिए उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन वैदिक गणित संस्कृत में लिखी गई थी। जिसे आज के सभी विद्यार्थी समझ नहीं पाते थे। इसलिए इसे हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद कर बच्चों के लिए उपयोगी बनाया गया है। आप यह कह सकते हैं कि सभी समस्या का समाधान वैदिक गणितीय सूत्र से महज 5 सेकेंड में निकल जाता है।

पुस्तक प्रदर्शनी में धर्मवीर भारती की बहुचर्चित उपन्यास गुनाहों का देवता, पं. रामचंद्र शुक्ल की हिंदी साहित्य का इतिहास, चाणक्य नीति, शरत चंद्र चटोपाध्याय की 31 अनमोल कहानियां, रवींद्र नाथ टैगोर की 41अनमोल कहानियां, प्रेमचंद की 51अनमोल कहानियां, विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक की 15 नवीन कहानियां, रोमांच एवं शौर्य से भरपूर शिक्षाप्रद कहानी रॉबिन हुड, आदि।

पंडित नारायण शर्मा की हितोपदेश की कथाएं, नरेन्द्र मोदी संघर्ष से शिखर तक, सम्पूर्ण योग शास्त्र, योगिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, पंडित राजेश आनंद की भृगु संहिता सहित अनेकानेक उपयोगी पुस्तकें प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *