Advertisement

कोयला चोरों के खिलाफ औचक छापामारी में 7 साइकिल व् कोयला जप्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक आदेशानुसार 2 दिसंबर को कोयला चोरो के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया। छापामारी में सात साइकिल सहित दो टन अवैध कोयला जप्त किया गया।

सुरक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिसंबर की अहले सुबह लगभग 5 बजे कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डी के गुप्ता के निर्देश पर क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल एवं कथारा वाशरी गस्ती दल द्वारा संयुक्त रूप से कथारा वाशरी एवम कथारा कोलियरी क्षेत्र में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया।

छापेमारी में 7 साइकिल कोयला लदा जप्त किया गया। जप्त साइकिल को गस्ती दल द्वारा पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया गया। जबकि बरामद कोयला कथारा वाशरी कोयला स्टॉक में जमा कर दिया गया। बरामद कोयला लगभग 2 टन बताया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि छापेमारी दल में क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, एएसएसआई नागेश्वर नोनिया, मुख्य सुरक्षा गार्ड देवांशु कुमार, एचएसजी राजेंद्र उरांव, वरीय सुरक्षा गार्ड संजय कुमार दास, कथारा वाशरी सुरक्षा प्रभारी जमुना नोनिया सहित झारखंड होम गार्ड के आधा दर्जन सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *