Advertisement

डीएवी तेनुघाट में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिसंबर से दो दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय खेल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी एक दिसंबर को डीएवी तेनुघाट के प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने दी।

प्राचार्या ने बताया कि उक्त खेल समारोह में भाग लेने वाले डीएवी के बिभिन्न विद्यालयों से कुल 184 छात्र शामिल होंगे। जिसमें डीएवी सेक्टर 4, डीएवी सेक्टर 6 बोकारो, सीसीएल डीएवी ढोरी, डीएवी कथारा, डीएवी ललपनिया, डीएवी स्वांग, डीएवी दुग्धा, डीएवी पुनदाग, डीएवी बारियातू रांची, पलामू, चतरा एवं वीआरएल डीएवी भंडारीदाह के छात्र भाग ले रहे है।

उन्होंने बताया कि इस खेल में दो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो शतरंज एवं योग है। सभी खिलाड़ियों एवं निर्णायक मंडली सदस्यों को मिलाकर कुल 250 सदस्य प्रतियोगिता में शामिल होने की संभावना है। समारोह का मुख्य अतिथि तौर पर बोकारो के एआरओ सह स्टेट कोऑर्डिनेटर झारखंड अरुण कुमार होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *