Advertisement

अनुदानित ट्रेक्टर की मांग को लेकर माले नेता ने अधिकारियों को सौंपा स्मार-पत्र

मोतीपुर में होगा किसानों की बैठक, बनेगा आंदोलन का रूपरेखा-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड कृषि विभाग में अजब गजब खेल हो रहा है। यहां आठ लाख रूपये अनुदान वाला ट्रेक्टर का अतापता नहीं चल रहा है। ट्रेक्टर किसे मिला? किसने दिलाया? ट्रेक्टर कहाँ है? ट्रेक्टर खरीदा गया या गलत नंबर देकर 8 लाख रूपये फर्जीवाड़ा किया गया? इस प्रश्न को हल करने में विगत करीब एक महीने से विभागीय अधिकारियों का पसीना छूट रहा है।

प्रगति सब्जी उत्पादक किसान हित समूह ने जब स्थानीय अधिकारियों के आग्रह पर ट्रेक्टर लेने को आवेदन दिया गया, तब पता चला कि गुपचुप तरीके से ट्रेक्टर का अनुदान राशि उठा लिया गया है। इससे आक्रोशित किसान ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

किसानों ने मामले की जांच कर अनुदान राशि फर्जीवाड़ा की जिम्मेवारी तय कर कार्रवाई करने, कृषि कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रखंड कृषि कार्यालय पर आगामी 5 दिसंबर से आमरण अनशन आंदोलन चलाने की घोषणा की गयी है।

इस आशय से संबंधित शिकायती आवेदन-पत्र एक दिसंबर को भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने बीडीओ समेत कृषि पदाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी आदि को देकर कार्रवाई करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोतीपुर में आयोजित किसानों की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *