प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में खेतको पंचायत में एक दिसंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय पंचायत की मुखिया, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, थाना प्रभारी सहित दर्जनों गणमान्य शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामीण रहिवासियों द्वारा कुल 13 सौ आवेदन दिया गया।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय मध्य विद्यालय प्रांगण में अंचलाधिकारी अशोक राम, बीडीओ संतोष कुमार महतो, बीपीओ प्रमोद शर्मा, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, जिप सदस्या माला कुमारी एवं प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 1300 आवेदन सुनवाई के लिए जमा हुआ।

इस कार्यक्रम में ऑनलाइन ऑन स्पॉट 15 वृद्धा पेंशन का निष्पादन किया गया। साथ ही जेएसएलपीएस के तहत दो महिला स्वयं सहायता समूह को दो-दो लाख का ऋण राशि का चेक दिया गया। इस राशि से महिलाएं घर बैठे व्यसाय कर सकती हैं।
कार्यक्रम में जॉब कार्ड, कम्बल वितरण, महिला मंडल की महिलाओं को आई-कार्ड का भी वितरण किया गया। पेटरवार वन विभाग के वनरक्षी भगवानदास हेम्ब्रम की उपस्थिति में ग्रामीणों को फलदार पौधा दिया गया, जिससे पर्यावरण मुक्त हो और फल भी मिल सके।
इस मौके पर जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ सभी लाभुकों को मिले, यह प्रयास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस कार्यक्रम से पंचायत के हर दरवाजे तक योजनाएं पहुँच रही है। राज्य में 8 लाख गरीबो को तीन कमरा का अबुवा आवास मिलेगी।आप ग्रामीण को हर घर मे इस शिविर के माध्यम से सरकार की योजनाओ का लाभ मिले।
बीडीओ संतोष महतो ने कहा कि गरीब छात्रों के लिए सरकार ने गुरुकुल क्रेडिट कार्ड का रजिस्ट्रेशन करवाकर 15 लाख राशि एजुकेशन ऋण दे रही है। जिससे छात्र इंजीनियरिंग, डिप्लोमा तथा अन्य तकनिकी पढ़ाई कर सकते है।
उन्होंने कहा कि खेतको में अबुवा आवास एवं दीदी बाड़ी योजनाओं का आवेदन ज्यादा जमा हुई है। मौके पर मुखिया अनवरी खातुन, मो. गुलाम हक, पंचायत सचिव भरतलाल प्रसाद, रोजगार सेवक श्याम लाल दास, पंसस जाफर अली, सोनामती देवी, सेवालाल दास, आसिफ अंसारी, दुलारचंद सिंह आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply