Advertisement

कार्य के दौरान सतर्क व् संरक्षा करने वाले कर्मियों को डीआरएम ने किया पुरस्कृत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। रेलवे का परिचालन पूरी तरह संरक्षा के मानकों के तहत हो और यह यात्रियों के लिए पुरी तरह सुरक्षित हो सके। इसके लिए सोनपुर मंडल का संरक्षा विभाग लगातार प्रयासरत रहता है। इसके लिए समय- समय पर रेल खंडों का निरीक्षण किया जाता है तथा संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाती है। उनके कार्यों को जांचा परखा जाता है।

पूर्व मध्य रेलवे के सारण जिला के हद में स्थित सोनपुर रेल मंडल सभागार में 24 नवंबर को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने इस अवसर पर कार्य के दौरान संरक्षा के क्षेत्र में सितंबर एवं अक्टूबर माह में विशिष्ट कार्य करने वाले मंडल के कुल 16 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। ज्ञात हो कि, डीआरएम सूद द्वारा पुरस्कृत वो कर्मचारी है जिन्होंने अपने कार्य के दौरान समय- समय पर न सिर्फ अतिरिक्त तत्परता दिखाई, बल्कि अपनी सूझबूझ तथा तत्क्षण कार्यवाई से रेलवे की संरक्षा को बढ़ावा दिया था।

इस अवसर पर डीआरएम ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों के इन कार्यों की सराहना की तथा आगे भी इसी तरह कर्तव्य परायणता से कार्य करते रहने के साथ ही अपने साथी कर्मचारियों को भी इसी तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *