Advertisement

अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ का पूजन व् भंडारे का आयोजन

अक्षय नवमी के दिन पूजा अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है-कमल भास्कर

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 21 नवंबर को अक्षय नवमी पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में आंवले के पेड़ का पूजा किया गया। पूजा अर्चना सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर की अध्यक्षता एवं पुजारी नागेंद्र पाठक की अगुवाई में योग मंदिर परिसर में किया गया।

इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या उषा राय एवं शिक्षकों के साथ लगभग 400 महिला – पुरुष श्रद्धालूजन एकजुट हो
पुरे श्रद्धा के साथ आंवला वृक्ष की पूजा की।

इस अवसर पर गुवा क्षेत्र के भजन श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर आंवले के पेड़ का पूजा कर आशीर्वाद लिया। यहां भव्य भंडारे का आयोजन कर क्षेत्र के लगभग तीन हजार रहिवासियों ने प्रसाद रूपी खीर का भोग ग्रहण किया।

मौके पर मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर ने कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है का सनातन धर्म में खास महत्व है। उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी के दिन पूजा अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसलिए आंवला वृक्ष की पूजा विधि- विधान से की जानी चाहिए।

महाप्रबंधक एसपी दास एवं श्रीमंत नारायण पंडा ने कहा कि आज जरूरत है, प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की और पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने की। तभी मानव समाज, हम और हमारे परिवार सुखी संपन्न होगा।

इस अवसर पर आयोजक एवं अक्षय नवमी पूजोत्सव के पुजारी नागेंद्र पाठक ने तीन हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर उनके अक्षय सौभाग्य की कामना की। मौके पर सेल कार्मिक उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा एवं डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय ने पर्यावरण शुद्धि के साथ साथ ईश्वर से मानव कल्याण की कामना की।

मौके पर उपरोक्त के अलावा डॉ सीके मंडल, डॉ टीसी आनंद, कविता देवांगन, डी देवांगन, नीलम सहाय, नित्यानंद प्रसाद, मनमोहन चौबे, मयूर चौबे, राकेश झा, डॉ आदित्य पारीक, डॉ गजेन्द्र कुमार, सुजाता बनर्जी, दीपा राय चौधरी, बेबी पाठक, एस के पांडेय, संगीता पांडेय, स्नेहा गुप्ता, नेहा गुप्ता, संदीप गुप्ता, अरुण कुमार वर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, पिंकी गुप्ता व अन्य दर्जनों गणमान्य शामिल दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *