Advertisement

ऊपरघाट के जोरिया व् तालाबों में मनाया गया महापर्व छठ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कभी नक्सलीयों का सेफ जोन माना जानेवाले बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड का ऊपरघाट अब भक्ति के सागर में गोते लगा रहा है। अन्य पर्वो की भांति अब यहां के रहिवासी लोक आस्था का महापर्व छठ भी श्रद्धा और भक्ति भाव से कर रहे है।

जानकारी के अनुसार नावाडीह प्रखंड उपरघाट स्थित नौ पंचायतों के रहिवासियो द्वारा महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर बरई, पलामू, कंजकिरो, हरलाडीह, गोनीयाटो, साढ़ूबेड़ा, पेंक, सियारी आदि ग्रामीण हलकों में छत्तीस घंटे के निर्जला उपवास के बाद छठ व्रतियों ने 20 नवंबर की सुबह उदियमान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद पारण के पश्चात अल्पाहार ग्रहण किया।

स्थानीय रहिवासियों का मानना है कि सही मन से जो छठ मईया की पूजा करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर छठ घाटों पर दर्जनों बच्चों का मुडंन संस्कार किया गया। छठ घाट में काफी संख्या में श्रद्धालू एवं छठ वर्ती की भीड़ देखी गई। इस मौके पर छठ घाटों पर जिप सदस्या कुमारी खुशबू महतो, मुन्नी देवी, मालती देवी, आरती देवी सहित कई श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *