Advertisement

वनाधिकार समिति की बैठक में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध, लिए गये कई निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव नावाडीह टोला विरगजार लिपिंगदी टोंगरी में वनाधिकार समिति की एक बैठक बीते 19 नवंबर को किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लालदेव सोरेन ने की।

वनाधिकार समिति की बैठक में मुख्य अतिथि बतौर जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता अशोक कुमार मुर्मू उपस्थित थे, जबकि पंचायत प्रतिनिधियों, भूमि तैयतों तथा वनाधिकार समिति के पदेन प्रतिनिधि व सदस्य बैठक में शामिल थे। सबों ने एक स्वर में खाता 145,प्लॉट 586 रकवा 85.41(मध्य 56 एकड़) भूमि पर सीमांकन कर वृक्षारोपण किए जाने का जोरदार विरोध किया गया।

इस अवसर पर जिप सदस्य मुर्मू ने कहा कि बाहरी हस्तक्षेप बर्दास्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि अंगवाली दक्षिणी पंचायत की किसी भी भूमि की किसी भी बाहरी व्यक्ति या संस्था को खरीद, बिक्री नही किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सह समिति कस सचिव जीतलाल सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक प्रगनैत, वनाधिकार समिति सदस्य बहामूनी देवी, मोतीलाल मांझी, वार्ड सदस्य साकेन मरांडी, गुनाराम मुर्मू, लोवीश्वर मांझी, नारायण सोरेन सहित ग्रामीण गणेश सोरेन, राजेंद्र मरांडी, फूलचंद मरांडी, आदि।

दुलीचंद मांझी, महेश सोरेन, मानिकचंद मंडल, मकरू करमाली, विजय रजवार, किशोर सोरेन, सोनाराम, गुड्डू, देबू, अनिल, लखीराम, फुलमुनि, पार्वती, विनौती देवी आदि उपस्थित होकर पारंपरिक हथियार के साथ बाहरी हस्तक्षेप का विरोध जता रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *