Advertisement

छठ वर्तियो ने छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन 19 नवंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट और सरहचिया पंचायत के छठ वर्तियो ने छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य देने के समय छठ घाटों में पूरे विधिवत रूप से छठ वर्तियों ने छठ घाट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा स्नान के उपरांत पूरे विधि विधान व् पारंपरिक तरीके से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

इस अवसर पर छठ घाट में छठ वर्तियों समेत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। जानकारी के अनुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने भी डाला उठाया और अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में छठ घाट समिति के सदस्यों तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सराहनीय भूमिका निभाई।

मौके पर तेज नारायण तिवारी, देव नंदन प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र सिन्हा, सुभाष कटरियार, संतोष श्रीवास्तव, पप्पू यादव, सुजीत पांडेय, मुकेश कुमार, अरूण कुमार सिन्हा, अरविन्द सिंह, द्वारिका नाथ तिवारी, प्रमोद सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, जगदीश सिंह, भोला सिंह, रानू सिंह, मुकेश कुमार आदि ने योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *