Advertisement

शिशु विकास नर्सरी स्कूल के जरूरतमंद बच्चों के बीच कंबल दान

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। सारंडा फॉरेस्ट की कलेईता में चल रही नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम शिशु विकास नर्सरी स्कूल के बच्चों को ठंड से राहत के लिए नई कंबल दान की गई।

इस संदर्भ में स्कूल के संस्थापक तथा समाजसेवी संतोष पंडा ने बताया कि नई दिल्ली से समाजसेवी राजीव पाठक ने सारंडा में चल रही उनके स्कूल के विषय में जानकारी मिलने पर शिशु विकास नर्सरी स्कूल में आने वाले छोटे-छोटे स्कूल आने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप कंबल दान में दिया गया हैं। उन्होंने बच्चों को उत्साहित एवं प्रोत्साहित करने हेतु ठंड से बचाव हेतु जरूरत की सामग्री प्रदान की।

बताते चले कि समाजसेवी संतोष पंडा की उक्त स्कूल खुले आसमान के नीचे चलती है। समाजसेवी पंडा के अनुसार शिक्षा दान महादान है, इससे बढ़कर कोई दान नहीं है। फिर असहाय और गरीबों को बिना किसी स्वार्थ और शुल्क के सेवा के रूप में किन्ही के द्वारा दान दिया जाए, उस व्यक्ति की महानता और भी बढ़ जाती है।

गांव के मासी दास मुंडू, पतरस बिरुली, पद्मिनी नाग, मारर्क्स आदि पुरुष एवं महिलाएं इस समारोह में शामिल थे। इस अवसर पर बच्चो मे विशेष उत्साह और हर्ष देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *