Advertisement

आंगनवाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों का किया गया टीकाकरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में 17 नवंबर को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों छोटे बच्चों को विभिन्न प्रकार का टीका लगाया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त पंचायतो के आंगनवाड़ी केंद्रों में 17 नवंबर को बीस छोटे बच्चों का टीकाकरण किया गया। अंगवाली उत्तरी पंचायत के जोरियाधार आंगनवाड़ी केंद्र में आठ बच्चों को टीका लगाया गया। यहां एएनएम कुमारी बबिता, सहिया सुमित्रा देवी, आंगनवाड़ी सेविका पिंकी देवी सक्रिय रही।

बताया जाता है कि अंगवाली दक्षिणी पंचायत के डुमरियाटांड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बारह बच्चों को टीका लगाया गया। यहां एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया किरण देवी आदि सक्रिय रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *