Advertisement

मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 17 नवंबर को शिक्षक-अभिभावक बैठक(गोष्ठी) का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएं की गयी।

जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देशानुसार उक्त बैठक में हर्ष जोहार कार्यक्रम, छात्रवृति, ई-कल्याण तथा सावित्री बाई फुले योजना की जानकारी दी गई। बैठक में जिज्ञासा चैट वोट की उपयोगिता एवं प्रयोग का तरीका बताया गया।शत प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित करना, साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित किए जाने सहित अन्य कई मुद्दों पर परिचर्चा की गयी।

मौके पर स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कपिलदेव कपरदार, उपाध्यक्ष गौरी देवी, उर्मिला देवी, एचएम राधेकृष्ण रजवार, शिक्षक शैलेश खन्ना, एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, तारकेश्वर कपरदार, दीपक कपरदार, अभिभावकों में संजय नायक, इमामूल अंसारी, इलू देवी, सुधा देवी, रेखा देवी, रानी देवी, किताबुन निशा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *