आगामी 21 से 24 नवंबर तक किसान-मजदूर पदयात्रा निकालने का लिया निर्णय
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थाई समिति की बैठक 16 नवंबर को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार ने की।अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य मंजू प्रकाश, बंदना सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, ललन कुमार, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, फूल बाबू सिंह, अजय कुमार आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आगामी 21-24 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान- मजदूर पदयात्रा निकालने, 26- 28 नवंबर तक राजभवन पटना में आहुत किसान- मजदूर महा पड़ाव में 28 नवंबर को जिले से 5 सौ कार्यकर्ता की भागीदारी दिलाने, अगले माह 10 दिसम्बर तक लेवी वसूली करने, मुखपत्र लोकयुद्ध का नया सदस्य बनाने, ब्रांच, लोकल स्तर पर पंचायत सम्मेलन करने, नया सदस्यता भर्ती करने का निर्णय लिया गय।
नगर निकाय में टैक्स बढ़ोतरी को वापस लेने, रजिस्ट्रेशन मद में जुर्माना पर रोक लगाने, खेती एवं खाली जमीन पर से टैक्स हटाने एवं मार्च 2021 के बजाय मार्च 2023 से टैक्स वसूली करने को लेकर नगर निकाय पर चलाया गया आंदोलन की समीक्षा करते हुए इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
![]()













Leave a Reply