ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी एवं तेनुघाट पंचायत की मुखिया ने तेनुघाट स्थित बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर मालार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने अनुमंडल के सभी जनता को स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दिया। साथ हीं उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का आज जन्म दिवस है। आज ही 15 नवम्बर को झरखंड को राज्य का दर्ज मिला था। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती हर साल मनाया जाता है। यह विशेष दिवस है।

कहा कि दरअसल, 15 नवंबर को स्वतंत्रता संग्राम के कई नायकों में से एक बिरसा मुंडा का जन्म दिवस है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जनजातीय समूह को एकजुट करने और अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। भगवान बिरसा ने लगातार आंदोलन कर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। पूरे देश में बिरसा मुंडा को धरती बाबा के रूप में जानते हैं।
विशेष रूप से, बिहार और झारखंड में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है। अब उनकी जयंती को हर साल बतौर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।मौके पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, नियाज अहमद, रामू, विजय अंबस्ट आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply