प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी में 15 नवंबर को बिरसा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेरमो विधानसभा के दस पंचायत की झामुमो द्वारा विरसा जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ सादगी के साथ मनाई गई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा पेटरवार प्रखंड के दस पंचायत द्वारा चलकरी दक्षिणी के कानीडीह सड़क टोला स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी तथा संचालन प्रखंड सचिव ललन कुमार सोनी ने किया।
मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित झामुमो जिला कोषाध्यक्ष, जिप सदस्य एवं बीस सूत्री जिला सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए तथा झारखंड की जमीन, जल, जंगल की रक्षा की तथा लड़ते हुए शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की स्थापना से उनकी आत्मा को सुकून मिला है।उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सब झारखंड की स्मिता को बचाए रखने में कामयाब होंगे।

इस अवसर पर प्रारंभ में धरती आबा भगवान बिरसा को मुख्य अतिथि सहित प्रतिनिधियों ने क्रमवार श्रद्धा-सुमन अर्पित की। मौके पर अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी, चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, चांदो, मायापुर, चांपी, खेतको आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त की।
मौके पर जिला परिषद सदस्य मोइउद्दीन अंसारी, चलकरी दक्षिणी के मुखिया पति सह ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन, बुधन रजवार, विवेक मिश्रा, ईश्वर मुर्मू, मुख्तार अंसारी, परवेज उर्फ राजू, बिनोद नायक, छूटन केवट सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
एक अन्य समाचार के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के नेतृत्व में भगवान बिरसा की 148वीं जयंती के साथ झारखंड राज्य स्थापना के 23वें स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर मुखिया द्वारा भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर स्वास्थ्य उपकेंद्र की सीएचओ शीला कुमारी, गौतम पाल, मनोज रविदास सहित कई प्रतिनिधि व् ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply