Advertisement

उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में छाया डीएपी कालाबाजारी का मुद्दा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड कार्यालय में 14 नवंबर को आयोजित प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में डीएपी कालाबाजारी का मुद्दा छाया रहा।

आयोजित प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 1350 रूपये का डीएपी खाद 17 सौ रूपये में बेचे जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने, प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर बाजार में खाद उपलब्ध कराने, आबंटित खाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में बेचना बंद करने, उपलब्ध खाद एवं कीमत को डिस्पले बोर्ड पर दर्शाने, उपलब्धता वाट्सएप ग्रुप पर अपडेट करने आदि की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता ताजपुर प्रखंड प्रमुख पुनम देवी ने किया। संचालन बीडीओ गौरव कुमार ने की। रिपोर्ट प्रस्तुत प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र पासवान ने किया। बैठक में बतौर अतिथि आरओ रोहन रंजन, बतौर निगरानी समिति के सदस्य भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुमार समर्पण, राजद के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, कांग्रेस के प्रखंड आदि।

अध्यक्ष अब्दुल मलिक, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजीव सुर्यवंशी समेत कई कृषि समन्वयक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा डीएपी कोठिया, बंगरा, फतेहपुर, बाजार क्षेत्र के दुकान में उपलब्ध रहने की जानकारी दी गयी।

इसपर सदस्यों ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि दुकानदार डीएपी उपलब्ध नहीं रहने की जानकारी दे रहे हैं, जबकी 1350 का डीएपी 1700 रूपये में बेचा जा रहा है। इस पर खाद किल्लत के खिलाफ निगरानी तेज करने एवं गड़बड़ी पाये जाने पर दुकानदार पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *