Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ठेकेदार घायल, बेहतर उपचार के लिए बीजीएच रेफर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में असनापानी स्थित सीसीएल के बंद सीपीपी प्लांट के निकट एक संवेदक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल अवस्था में घायल ठेकेदार को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार कथारा वाशरी मार्ग सुरक्षा गेट नंबर एक के समीप 13 नवंबर की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जारंगडीह निवासी 60 वर्षीय काली राम बताया जा रहा है। उसके माथा में गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद अचेतावस्था में घायल काली राम को स्थानीय रहिवासियों ने सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे बीजीएच बोकारो भेज दिया गया।

घायल ठेकेदार काली राम जारंगडीह कोलियरी बाबू क्वाटर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पेशे से बिजली कॉन्ट्रेक्टर बताया जाता है। घटना के संबंध में सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार काली कथारा वाशरी में कॉन्ट्रेक्ट से संबंधित टीसीआर की फंसे फाईल को क्लियरेंस कराकर वापस अपने आवास जारंगडीह लौट रहा था।

इसी क्रम में सुरक्षा गेट के निकट अज्ञात वाहन ने उसे धक्का दे दिया।जिससे वह गिर कर घायल हो गया। अचेतावस्था में रहिवासियों ने उसे वाशरी का वेलोरो वाहन से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बीजीएच बोकारो भेज दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *