अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा बीते 12 नवंबर को अचानक ढह गया। उक्त सुरंग के ढहने से सुरंग के अंदर फंसे लगभग 40 मजदूरों में से दो मजदूर गिरिडीह जिला के हद में बिरनी प्रखंड के बताये जा रहे है।
बताया जाता है कि दोनों मजदूर एक दूसरे के रिश्तेदार हैं एक मजदूर गिरिडीह जिला निवासी सुबोध कुमार वर्मा पिता बुधन महतो ग्राम सिमराढाब तथा दूसरा मजदूर विश्वजीत कुमार वर्मा पिता हेमलाल महतो ग्राम केशोडीह का रहनेवाला है।
दोनों मजदूर के चचेरे भाई जगत महतो एवं स्थानीय मुखिया के. के. वर्मा ने टनल में मजदूरों के फंसे होने की बात की पुष्टि करते हुए 13 नवंबर को कहा कि जैसे हीं घटना की सूचना मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजन मजदूरों की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।
इधर उक्त ख़बर पाकर सांसद प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा ने सुबोध कुमार वर्मा के परिजनों से मिलकर सुरंग में फंसे मजदूरों की सलामती की कामना की। साथ हीं उक्त मामले को लेकर कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार से मांग करने का आग्रह किया है।
इधर बिरनी प्रखंड प्रमुख रामू बैठा और उप प्रमुख शेखर सुमन के साथ किशोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया रणधीर मंडल, मनकडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह परिजन से मिलने पहुंचे एवं परिजन को पूर्ण भरोसा दिलाया कि वे उत्तराखंड और झारखंड सरकार से टनल में फंसे मजदूरों को बचाने की मांग करेंगे। साथ हीं प्रयास करेंगे कि दोनों मजदूर सुरक्षित वापस झारखंड आ जाए।
![]()













Leave a Reply