Advertisement

दीपावली के पूर्व संध्या पर गोपबंधू चौक पर एक दीया अमर शहीदों के नाम

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के हद में बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप गोपबंधू चौक पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो रहिवासियों ने भाग लिया।

मानवाधिकार परिषद के तत्वाधान मे गोपबंधू चौक पर बीते 11 नवंबर की देर संध्या दीपावली की पूर्व संध्या एक दीया शहीदो के नाम कार्यक्रम आयोजित कर मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान होने वाले वीर सपुतो को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक सह समाजसेवी केसरी प्रसाद तिवारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षक तिवारी ने कहा कि आज देशवासी अपने परिजनों के साथ खुशी पूर्वक त्योहार मनाते है। इसमें उन वीर सपुतो का बहुत बड़ा योगदान है।सियाचिन की कंपा देने वाली ठंढ़ हो या गर्मी से झुलसा देने वाली राजस्थान की गर्मी। देश के वीर सपूत रात दिन सीमा पर सजग रहकर हमारे देश को दुश्मनों से सुरक्षित रखते है।

इस अवसर पर मानवाधिकार परिषद के सदस्य के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल के दर्जनों एनसीसी कैडेट्स, बोलानी मार्केट कमेटी के सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, बोलानी थाना पुलिस अधिकारी के अलावे आसपास क्षेत्रों के युवक उपस्थित होकर एक दीप जलाकर वीर शहीदो को श्रद्धाजंलि दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *