Advertisement

हॉस्टल छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गार्ड गिरफ्तार

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में बेलसर ओपी के चकमरूफ गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा के साथ हॉस्टल के गार्ड द्वारा जबरन दुष्कर्म की जानकारी सामने आई है। दुष्कर्म के आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर बेलसर पुलिस सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित गर्ल्स हॉस्टल चालू नही रहने के कारण उक्त कॉलेज में पढ़ने वाली करीब 100 छात्राएं पास के एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। कॉलेज द्वारा दिवाली एवं छठ की छुट्टी हो जाने की वजह से सभी छात्राएं अपने घर चली गई।

वहीं भागलपुर की रहनेवाली एक छात्रा ट्रेन छूट जाने की वजह से हॉस्टल में अकेली रह गई। बताया जाता है कि बीते 10 नवंबर की रात हॉस्टल का एक सुरक्षा गार्ड 55 वर्षीय मोहम्मद हकीम हॉस्टल में घुसकर उक्त छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड मोहम्मद हकीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुरक्षा गार्ड बेलसर ओपी के हद में चिंतावनपुर का रहनेवाला बताया जा रहा है।
जबकि, पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित पॉलिटेक्निक की छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि वैशाली जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज के निजी हॉस्टल में घुसकर सुरक्षा गार्ड द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा ने 11 नवंबर को हॉस्टल प्रबंधन को दी। हॉस्टल प्रबंधन ने घटना की जानकारी स्थानीय बेलसर थाना को दी। सूचना पाकर हॉस्टल पहुंची पुलिस द्वारा मौके से सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *