Advertisement

डीवीसी ने सप्लाई मजदूरों को किया ₹18 हजार एग्रेसिया का भुगतान

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। एक्सग्रेशिया भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सप्लाई मज़दूरों द्वारा किया गया आंदोलन रंग लाया। प्रबंधन के दबाव के बाद डीवीसी के लगभग सभी ठेकेदारों ने अपने अपने सप्लाई मज़दूरों को अठारह हज़ार रूपये एक्सग्रेशिया का भुगतान कर दिया है।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों मज़दूरों द्वारा किये गए आंदोलन के बाद वार्ता के दौरान परियोजना प्रधान और उप महाप्रबंधक ने दीपावली त्यौहार के पूर्व एक्सग्रेशिया भुगतान का भरोसा दिलाया था। जिससे सप्लाई मजदूरों की आस जगी थी। अब वह फलीभूत हो रहा है।

वार्ता के अनुरूप भुगतान कराने के लिए संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधि भरत यादव, ब्रज किशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक, संजय मिश्र, रघुवर सिंह, अशीम कुमार तिवारी, अमरजीत सिंह, नागेश्वर महतो, रामचंद्र महतो ने डी वी सी बोकारो थर्मल प्रबंधन को इसके लिए साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *