मुंबई़। चेंबूर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है़ निमार्णाधीन शबरी कामर्शियल काम्प्लेक्स की 10 मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार इमारत की 10वीं मंजिल पर खिड़की का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक 4 मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें 2 की मौत की हो गयी। जानकारी के अनुसार 2 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अहमद शेख और राजेंद्र कौल का नाम शामिल है़ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
![]()












Leave a Reply