Advertisement

इमामुल हई खान लॉ कालेज को बेस्ट लीगल एड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन का सम्मान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में 9 नवंबर को इमामुल हई खान लॉ कालेज में नेशनल लीगल सर्विस डे पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो (डालसा) द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाने वाली विभिन्न कानूनी सुविधाओं के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर इमामुल हई खान लॉ कालेज को बेस्ट लीगल एड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के तौर पर डालसा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेस्ट पैनल अधिवक्ता प्रीति को उत्कृष्ट परिवार वाद संबंधी मामलों के लिए एवं उत्कृष्ट (सामुदायिक) पारा लीगल वालेंटियर के रूप में यदु महतो को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो योगेश कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो लुसी सोसेन तिग्गा, न्यायिक दण्डाधिकारी समीरा खान, लीगल ऐड डिफेंस के चीफ आनंद वर्धन, लीगल ऐड डिफेंस सदस्य, पारा लीगल वॉलेंटियर यदु महतो, रतिलाल कुम्भकार, दिगम्बर दुबे आदि उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की सचिव निभा रंजना लकड़ा ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *