Advertisement

मॉडलिंग प्रतियोगिता में बोकारो की नीलिमा बनी रनर अप, परिजनों में हर्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में बोकारो की नीलिमा सिंह द्वितीय पुरस्कार जीतकर रनर अप रही। नीलिमा के इस प्रदर्शन से परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह की बिटिया नीलिमा सिंह ने मॉडलिंग की दुनियां में अपने हुनर का लोहा मनवा दिया है। साथ हीं अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंर्तगत एसजीआरएफ़ एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड टाटीसिलवे रांची द्वारा आयोजित मॉडलिंग एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बीते 8 नवंबर को किया गया था, जिसमे मॉडलिंग प्रतियोगिता में बेरमो प्रखंड के स्वामी विवेकानंद स्कूल जारंगडीह के शिक्षक आर पी सिंह की सबसे छोटी पुत्री नीलिमा सिंह ने द्वितीय पुरस्कार जीतकर अपने माता पिता सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

इस उपलब्धि से नीलिमा के परिजन सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। नीलिमा के माता पिता तथा परिजनों ने एसजीआरफ संस्थान के जीएम, ट्रेनर्स और पूरे टीम को बिटिया नीलिमा को इस योग्य बनाने के लिए साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *