Advertisement

महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम का जताया आभार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पारित होने पर 5 अक्टूबर को बोकारो में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम का आभार जताया।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने बताया कि लोकसभा विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु आरक्षण होने पर भाजपा बोकारो जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी के नेतृत्व में बोकारो जिला की महिला मोर्चा टीम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेज कर धन्यवाद दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम में गिरिजा देवी, दयावती शर्मा, ममता गोस्वामी, आरती राणा, बबीता देवी, प्रीति गुप्ता, सरोजिनी दुबे, अनीता सिंह, मंजू सिंह आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *