Advertisement

सांगठनिक दौरे के क्रम में बेरमो पहुंचा मारवाड़ी युवा मंच टीम

एं. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सांगठनिक दौरे के क्रम में 5 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच टीम बेरमो पहुंचा। यहां टीम का भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल नीलकमल भरतीया, प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल अजय तायल, प्रांतीय सहायक मंत्री विकास पटवारी, प्रांतीय संयोजक कृत्रिम अंग से सुभाष लिख्मानिया का सांगठनिक दौरे के क्रम में बेरमो आगमन हुआ। यहां बेरमो शाखा के सदस्यों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष गुप्ता ने मंच के सदस्यों को मंच दर्शन, व्यक्तित्व विकास, जन चेतना एवं समाज सेवा के कई कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। मंच के आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में युवा मंच के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, सचिव संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक रोहित मित्तल, मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो के अघ्यक्ष सुरेन्द्र खेमका, संरक्षक दिलीप गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, विकास गोयल, प्रवीण अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *