Advertisement

पर्यावरण संतुलन हेतु विद्यालय में चलाया गया पेड़ लगाओ अभियान

ए. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 5 अक्टूबर को आचार्य परिवार द्वारा पर्यावरण संतुलन हेतु विभिन्न प्रकार के पेड़ों को लगाने का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे आम, बेल, आवंला, नीम, अनार, खजूर आदि पेड़ शामिल है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह और प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मिश्रा ने कहा की बदलती दुनिया के साथ साथ जीवन में पेड़ों का काफी महत्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और संरक्षण हेतु सभी जनों का सहयोग जरूरी है। तभी बढ़ता हुआ तापमान, अनिश्चित बारिश आदि कार्य समय पर और सही अनुपात में होंगे।

पेड़ लगाओ अभियान में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सुनील चंद्र झा, उपेंद्र सिंह, नवल किशोर सिंह, राकेश सिंह, दिवाकर पांडेय, आचार्या रंजू झा, निभा सिन्हा, सबिता सिंह, भगवती नोनिया, जय प्रकाश, श्रेया बरनवाल, पिंकी कुमारी, मिशा कुमारी एवं सभी कर्मचारी, बंधु, भगिनी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *