Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने हिंदुस्तान पुल के समीप चलाया वाहन जांच अभियान

ए के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस विभाग की ओर से 5 अक्टूबर को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के हिंदुस्तान पुल के समीप चलाया गया।

जानकारी के अनुसार यहां ट्रैफिक थाना के इंचार्ज सहानी उरांव की देख.रेख में उनके सहयोगी संजय सिंह, किशोर उरांव और अभिषेक कुमार के द्वारा चेक नाका लगाया गया। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों में सभी तरह के दस्तावेज जांच किए गए। वहीं, दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के निर्देश भी दिए गए।

प्रभारी सहानी उरांव ने बताया कि उनकी ओर से समय-समय पर जगह जगह नाका लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की जाती है। बताया कि उनकी ओर से 5 अक्टूबर को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। जिनमे कुल 44000 का चालान काटा गया और कुछ वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *