Advertisement

मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र की भीगी जमीन पर बैठकर गरीब मजदूर खाने को मजबूर

हाल चंदवा केंद्र का जहां पेयजल समस्या से जूझ रही केंद्र की संचालिका

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा स्थित बस स्टैंड में राज्य सरकार द्वारा स्थापित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में कुर्सी, टेबल के अभाव में गरीब मजदूर भीगी जमीन पर बैठकर दाल भात खाने को मजबूर हैं। उक्त मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में गरीब मजदूरों को बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। खास यह कि इस केंद्र की संचालिका पेयजल समस्या से भी जूझ रही है।

इस संबंध में 5 अक्टूबर को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की मुख्यमंत्री दाल भात योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है, लेकिन इस केंद्र में जाकर भरपेट भोजन करने वाले गरीब मजदूर भीगी जमीन पर बैठकर दाल भात खाने को विवश हैं।

उन्होंने बताया कि इस दाल भात केंद्र की संचालिका द्वारा गरीब मजदूरों को बैठने के लिए किसी प्रकार दरी की व्यवस्था किया गया है। फिर भी ज्यादा भीड़ भाड़ होने के कारण गरीब मजदूरों को भीगी जमीन पर बैठना पड़ता है।

खान ने कहा कि हेमंत सरकार की दाल भात योजना की वजह से गरीब केंद्र में पहुंचकर सस्ते दर में अपनी भुख मिटा रहे है। कहा कि इतना सस्ता खाना और कहीं नहीं मिलता है। हेमंत सरकार की इस योजना ने अब तक गरीबों का पेट भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों में गरीब मजदूरों के लिए कुर्सी टेबल उपलब्ध कर दिए जाने से गरीब मजदूरों का मान सम्मान भी बढ़ेगा। साथ हीं भीगी हुई जमीन में गरीब मजदूरों को बैठना नहीं पड़ेगा।

चंदवा बस स्टैंड में चल रहे मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र समेत जिले के सभी मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में प्रयाप्त कुर्सी, टेबल की व्यवस्था करने और केंद्र में पेयजल की समस्या दुर कराने की मांग खान ने जिला उपायुक्त हिमांशु मोहन से किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *