Advertisement

बीडीओ को सुवर्ण वनिक समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 4 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सुवर्ण वनिक समाज द्वारा मुख्यमंत्री झारखंड के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सुवर्ण वनिक समाज को अनुसूचि 2 से अनुसूचि 1 में रखा जाय। विदित हो कि यह कार्यक्रम झारखंड के प्रत्येक प्रखंड में करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद चास प्रखंड में यह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी तिथि जल्द हीं घोषित कर दी जाएगी।

बीडीओ को ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से बनमाली दत्ता, लोकेश कुमार डे, बंकु बिहारी सिंह, सुरेश डे, कौशिक डे, सुनील डे, स्वपन डे आदि आदि सुवर्ण वनिक समाज के सदस्य गण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *