Advertisement

फुसरो मे विहिप, बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा रथ का भव्य स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल झारखंड की ओर से निकाली गई शौर्य जागरण यात्रा का रथ का 3 अक्टूबर की शाम बोकारो जिला के हद में फुसरो पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ एवं स्थानीय रहिवासियों ने रथ में विराजमान भगवान श्रीराम के प्रतिमा का पूजा अर्चना व नमन किया। यहां विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने विभाग मंत्री विनय कुमार सहित गणमान्य जनों को भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जय श्रीराम के उदघोष से वातावरण गुंजयामान हो गया।

जानकारी के अनुसार शौर्य रथ के साथ विभाग मंत्री विनय कुमार, संगठन मंत्री संजय कुमार, चालक विश्वनाथ महतो, दिलीप कर्मकार, बजरंग दल संयोजक गणेश तिवारी आदि मौजूद थे।

मौके पर आरएसएस के मंचू सिंह, शंकर भदानी, विक्की सोनी, जॉय गांगुली, संजय गुप्ता, अभिमन्यु पासवान, मंटू पासवान, सुरज कुमार, विनोद चौहान, चंदन चौहान सहित भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, भाजपा फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, सुमन कुमारी, राधा देवी, सरोजनी दुबे, निप्पु कुमारी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *